Nirbhik Nazar

बीजेपी प्रदेश कार्ययालय मे कोर कमेटी और चुनाव समिति की बैठक, सीएम ने कही ये बात…

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी की कोर कमेटी और चुनाव समिति की प्रदेश मुख्यालय में बैठक चल रही है। इस बैठक में सभी 70 प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद अजय टम्टा सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पार्टी सभी प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन कर रही है। कोर कमेटी की बैठक और चुनाव समिति की बैठक में यहां के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद प्रत्याशियों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद केंद्रीय इलेक्शन कमिटी को रिपोर्ट सौंपने सौंपी जाएगी और वहां से मुहर लगने के बाद जल्दी पार्टी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है।सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि पहले मंडल स्तर पर चर्चा हुई उसके बाद जिले स्तर पर चर्चा हुई और अब प्रदेश स्तर पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *