Nirbhik Nazar

उत्तरप्रदेश मे बीजेपी ने की प्रतियाशियों की पहली सूची जारी…देखिये योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य कहाँ से लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ चुकी हैं और नामांकन का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने तो अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अब मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई कैबिनेट मंत्रियों के भी के नाम हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के लोगों मकर संक्रांति की बधाई देकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी का साथ सभी का विश्वास के मंत्र पर चलने वाली सरकार है। हम आज पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम का एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछली बार भ्रष्टाचार उन्मूलन और गुंडाराज हटाने  का मंत्र दिया था। यूपी में सबसे ज्यादा गरीबों को हमारी योजनाओं से फायदा होता है। योगी जी की सरकार ने यूपी को दंगा मुक्त किया है। यहां विकास तेजी से हो रहा है, नए मेडिकल कॉलेज तेजी से खुल रहे हैं। एक्सप्रेसवे से लेकर एयरपोर्ट तक बड़ी मात्रा में यूपी में बन रहे हैं। प्रधान ने आगे कहा कि इस वजह से यूपी में नई उमंग की लहर दिख रही है। हमें पूरा विश्वास है कि हम 2022 के इस महापर्व में उसी स्पष्टता के साथ जीतेंगे और यूपी हम पर आशीर्वाद की बौछार करेगा।


प्रधान ने आगे कहा कि आज हम पहले चरण की 58 सीट में से 57 के नाम रखेंगे और दूसरे चरण की 48 सीटों के नाम रखेंगे। आगे के चरणों के नामों की घोषणा वरिष्ठों से विचार के बाद होगी। हमने जो कहा उसको किया। हम यूपी में पहले से भी हमारी परंपरा रही, हम सामान्य सीट में भी अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों को उतारेंगे। सर्व समाज सर्व स्पर्शी प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

किस सीट से कौन है प्रत्याशी-

योगी आदित्यनाथ- गोरखपुर शहर
केशव प्रसाद मौर्य- प्रयागराज सिराथू(251 नंबर विधानसभा)

पहले चरण के नाम
कैराना- श्रीमती मृगांका सिंह
थाना भवन- सुरेश राणा
शामली- तेजेंद्र सिंह निर्वाल
बुढ़ाना- उमेश मलिक
चरथावल- सपना कश्यप
पुरकाजी- प्रमोद उटवाल
मुजफ्फरनगर- कपिल देव अग्रवाल
खतौली- विक्रम सैनी
मीरापुर- प्रशांत गुर्जर
सिवालखास- महेंद्र पाल सिंह
सरधना- संगीत सोम
हस्तिनापुर- दिनेश खटिक
किठौर- सत्यवीर त्यागी
मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल
मेरठ- कमल दत्त शर्मा
मेरठ साउथ- सोमेंद्र तोमर
छपरौली- सहेंद्र सिंह रमाला
बड़ौत- कृष्णपाल सिंह मलिक
बागपत- योगेश धामा
लोनी- नंद किशोर गुर्जर
मुरादनगर- अजित पाल त्यागी
साहिबाबाद- सुनील शर्मा
गाजियाबाद- अतुल गर्ग
मोदीनगर- मंजू सिवाच
धौलाना- धर्मेश तोमर
हापुड़- विजय पाल आइती
गढ़मुक्तेश्वर- हरेंद्र चौधरी तेवतिया
नोएडा- पंकज सिंह
दादरी- तेजपाल सिंह नागर
जेवर- धीरेंद्र सिंह
शिकारपुर- अनिल शर्मा
सिंकदराबाद- लक्ष्मी राज सिंह
बुलंदशहर- प्रदीप चौधरी
अनूपशहर- संजय शर्मा
स्याना- देवेंद्र सिंह लोधी
डिबाई- चंद्र पाल सिंह
खुर्जा- मीनाक्षी सिंह
खैर- अनूप प्रधान बाल्मिकी
बरौली- ठाकुर जयवीर सिंह
अतरौली- संदीप सिंह
छर्रा- रविंद्र पाल सिंह
कोल- अनिल पराशर
इगलास- राजकुमार सहयोगी
छाता- चौधरी लक्ष्मी नारायण
मांट- राजेश चौधरी
गोवर्धन- ठाकुर मेघश्याम सिंह
मथुरा- श्रीकांत शर्मा
बलदेव- पूरन प्रकाश जाटव
एत्मादपुर- डॉ. धर्मपाल सिंह
आगरा कैंट(एससी)- जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण- योगेंद्र उपाध्याय
आगरा उत्तरी- पुरुषोत्तम खंडेलवाल
आगरा देहात- बेबी रानी मौर्य
फतेहपुर सीकरी- चौधरी बाबूलाल
खेरागढ़- भगवान सिंह कुशवाहा
फतेहाबाद- छोटेलाल वर्मा
बाह- रानी पक्षालिका

दूसरे चरण के प्रत्याशी
बेहट- नरेश सैनी
सहारनपुर नगर- राजीव गुंबर
सहारनपुर- जगपाल सिंह
देवबंद- बृजेश सिंह रावत
रामपुर मनिहारन- देवेंद्र
गंगोह- श्री कीरत सिंह गुर्जर
नगीना- डॉ. यशवंत
बरहाकोट- सुकांत सिंह
नरहौट- ओमकुमार
बिजनौर- शुचि मौसम चौधरी
चांदपुर- कमलेश सैनी
नोहपुर- सीपी सिंह
कांठ- राजेश कुमार चुन्नू
मुरादाबाद नगर- रितेश गुप्ता
कुंदरकी- कमल प्रतापति
चंदौसी- गुलाबो देवी
असमौली- हरेंद्र सिंह रिंकू
संभल- राजेश सिंहल
चमरौआ- मोहन कुमार लोधी
रामपुर – आकाश सक्सेना
मिलट- राजबाला
धनौरा- राजीव सरारा
नौगांव- देवेंद्र नागपाल
हसनपुर- महेंद्र सिंह खडगवंशी
बिसौली- कुशाग्र सागर
बिल्सी- हरीश शाक्य
बदायूं- महेश गुप्ता
शेखपुर- धर्मेंद्र शाक्य
नीलगंज- डॉ. डीसी वर्मा
फरीदपुर- श्याम बिहारी लाल
बरेली- डॉ. अरुन सक्सेना
बरेली कैंट- संजीव अग्रवाल
आंवला- धर्मपाल सिंह
कटरा- वीर विक्रम सिंह
वाया- चेत राम पासी
शाहजहांपुर- सुरेश खन्ना

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *