Nirbhik Nazar

कहीं से भी चुनाव लड़ लें हरीश रावत, हार पक्की – पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राज्य की किसी भी सीट से चुनाव लड़ें वह चुनाव हार रहे रहे हैं।भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने पहुंचे विजय बहुगुणा ने पत्रकारों से बातचीत की। उनसे कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की नाराजगी के साथ ही भाजपा में असंतोष को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह का असंतोष नहीं है और पार्टी बड़े अंतर से चुनाव जीत रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास हर सीट पर कई मजबूत दावेदार हैं और पार्टी उपयुक्त प्रत्याशी का चयन कर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह का असंतोष नहीं है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के किस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जबाव में बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत किसी भी सीट से चुनाव लड़ें। उनकी हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत को राज्य की जनता खारिज कर चुकी है।

हम नियम तोड़ने नहीं नियम बनाने वाले हैं : कैबिनेट मंत्री धन सिंह

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आचार सहिंता उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि हम नियम तोड़ने वाले नहीं बल्कि नियम बनाने और मानने वाले हैं। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने आए डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने आचार सहिंता का उल्लंघन नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देश में साफ है कि पचास प्रतिशत क्षमता के साथ कार्यालय में बैठक हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गोपेश्वर जिला कार्यालय में दो सौ लोगों के बैठने की क्षमता है। जबकि वहां आयोजित हुई बैठक में सिर्फ 25 लोग थे। ऐसे में आचार सहिंता का उल्लंघन कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए चुनाव आचार सहिंता उल्लंघन के आरोप पूरी तरह गलत और निराधार हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *