Nirbhik Nazar

CM धामी का बन गया प्लान, किया खटीमा से चुनाव लड़ने का ऐलान…

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घोषणा कर बताया की वह आगामी विधानसभा चुनाव में खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पुष्कर सिंह धामी ने इसके साथ ही उत्तराखंड चुनाव के लिए बीजेपी के नारे की भी घोषणा की. खटीमा विधानसभा सीट राज्य के उधम सिंह जिले के अंतर्गत आती है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है. हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है. अबकी बार हमारा नारा है ‘अबकी बार 60 पार’. हमारे सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं में बड़ा उत्साह है. मैं खटीमा से चुनाव लडूंगा. हम कल दिल्ली जाएंगे, वहां मीटिंग है.’

पुष्कर सिंह धामी तीसरी बार खटीमा से लड़ेंगे चुनाव
ऊधमसिंह नगर जिले में खटीमा समेत विधानसभा की 9 सीटें हैं और 9 सीटों में से 7 पर फ़िलहाल बीजेपी का कब्ज़ा है. मुख्यमंत्री धामी तीसरी बार खटीमा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. वह इससे पहले 2012 और 2017 में यहां से चुनाव जीत चुके हैं. खटीमा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,19,980 है और यह जिले का सबसे कम मतदाताओं वाला क्षेत्र है.

अब यह देखने वाली बात होगी क्या इस बार भी जनता बीजेपी के सिर जीत का सेहरा बांधती है या इस बार जनता ने राज्य में सरकार बदलने का मन बना लिया है. इस बात का फैसला 10 मार्च को चुनाव के नतीजों के साथ हो जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *