Nirbhik Nazar

BJP ने जनता से पहले खुद ही भेज दिया योगी को घर, BJP अब चाहे किसी भी विधायक का टिकट काटे, हम सपा मे नहीं लेंगे – अखिलेश यादव 

लखनऊ: शनिवार को अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने योगी को घर भेज दिया है। उनका गोरखपुर जाना तो पहले से ही तय था, इसीलिए वहां से भाजपा ने टिकट दे दिया। अब वह भाजपा के किसी भी विधायक को पार्टी में नहीं लेंगे। भाजपा चाहे अब जिसका टिकट काटे, हम किसी को पार्टी में नहीं लेंगे।

सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाएं
अखिलेश ने कहा कि आज पार्टी कार्यालय में नोटिस लगाई गई है। कार्यकर्ताओं से अपील है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। सभी कार्यकर्ता, नेता अपने क्षेत्र में जाएं। लखनऊ में किसी को रहने की जरूरत नहीं है। समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ 80% जनता है।

चंद्रशेखर के सवाल पर उन्होंने कहा कि आरएलडी से बात करके उनको दो सीट दे दी गई थी। इसमें गाजियाबाद की सीट थी। लेकिन, उन्होंने किसी से फोन पर बात की और कहा कि उनका संगठन उनको इसकी इजाजत नहीं देता है।

सपा जल्द जारी करेगी मेनिफेस्टो
अखिलेश ने कहा कि वह जल्द ही मेनिफेस्टो लेकर आएंगे। एक प्रगतिशील मेनिफेस्टो होगा, जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधित सारी मुद्दों पर बात होगी। गोरखपुर में इस बार समाजवादी पार्टी सभी सीटें जीतने जा रही है। ऐसा मुख्यमंत्री जो घोषणा कर गोरखपुर में मेट्रो न चला पाया हो, वहां की जनता उनको स्वीकार नहीं करेगी। मुफ्त बिजली की बातें भाजपा के लोगों के मुंह से अच्छी नहीं लगती हैं। क्योंकि उनके मुख्यमंत्री ने साढ़े 4 साल में एक भी बिजली कारखाना नहीं दिया। हमने बिजली के मुद्दे पर जो भी फैसला लिया उसमें पूरा होमवर्क किया है। उत्तर प्रदेश को पूरी बिजली दी जा सकती है।

गरीबों को फ्री इलाज मिले
समाजवादी पार्टी की कोशिश होगी कि यूपी में ज्यादा से ज्यादा गरीबों को फ्री इलाज मिले। हम को यह नहीं पता कि पार्टी कार्यालय के अंदर धारा 144 कब लागू हुई थी। अगर पार्टी कार्यालय के अंदर धारा 144 लागू होती है तो आज फिर एफआईआर हो जानी चाहिए थी। वर्चुअल रैली की परिभाषा हमें पता नहीं थी। जब तक लीडर के सामने माइक और कुछ लोग न हो वह भाषण नहीं दे पाता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *