लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए बीजेपी ने भी पहले और दूसरे चरणों के लिए अपनी पहली लिस्ट (BJP Candidate First List) जारी कर दी है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले चरण की 58 में से 57 और दूसरे चरण की 55 में से 47 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे. बाकी सीटों पर जल्द एलान होगा. बाकी चरणों का एलान बाद में किया जाएगा. बीजेपी की पहली लिस्ट में 107 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. सबसे बड़ा नाम इस लिस्ट में जो है वो सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का है. बीजेपी ने सीएम योगी को गोरखपुर शहर सीट से टिकट दी गई है. दूसरे नंबर के नेता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद (Keshav Prasad Maurya) को सिराथू से चुनावी मैदान में उतारा गया.

- गोरखपुर शहरसे डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की जगह योगी आदित्यनाथ को टिकट दिया गया है.
- सिराथूसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के उम्मीदवार होंगे. यहां से मौजूदा विधायक शीतला प्रसाद का टिकट कट गया है.
- नकुड़से मुकेश चौधरी को टिकट दिया गया है. 2017 में यहां से बीजेपी के धर्म सिंह सैनी जीते थे. सैनी शुक्रवार को ही सपा में शामिल हुए हैं.
- बिल्सीसे 2017 में जीते आरके शर्मा सपा में शामिल हो चुके हैं. यहां से पार्टी ने हरीश शाक्य को टिकट दिया है.
- नौगांवा सादातविधानसभा सीट मौजूदा विधायक संगीता चौहान का टिकट कट गया है. संगीता पूर्व क्रिकेटर और योगी सरकार में मंत्री रहे चेतन चौहान की पत्नी हैं. यहां से पार्टी ने पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल को उम्मीदवार बनाया है.
- मीरापुर सीटसे प्रशांत गुर्जर को टिकट दिया गया है. 2017 में यहां से अवतार सिंह भड़ाना जीते थे. भड़ाना अब रालोद के टिकट पर गौतमबुद्ध नगर की जेवर सीट से चुनाव मैदान में हैं.
- मेरठ कैंटसीट से 4 बार के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का टिकट कट गया है. उनकी जगह अमित अग्रवाल को टिकट दिया गया है.
- सिवालखाससीट पर बीजेपी विधायक जितेंद्र सतवाई का भी टिकट कट गया है. उनकी जगह पार्टी ने मनिंदर पाल सिंह को टिकट दिया है.
- गढ़मुक्तेश्वरसे हरेंद्र सिंह तेवतिया को टिकट मिला है. हरेंद्र सिंह रिश्ते में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते लगते हैं. यहां से मौजूदा विधायक डा. कमल मलिक का टिकट कट गया है.
- सिकंदराबादविधानसभा से दो बार की विधायक विमला सोलंकी का टिकट कट गया है. उनकी जगह पार्टी ने लक्ष्मीराज सिंह को उम्मीदवार बनाया है.
- बुलंदशहरसीट से प्रदीप चौधरी को टिकट मिला है. 2017 में यहां से बीजेपी के वीरेंद्र सिंह सिरोही जीते थे.
- डिबाईसे सीपी सिंह बीजेपी के उम्मीदवार होंगे. 2017 में यहां से अनीता सिंह राजपूत जीती थीं.
- खुर्जा (एससी)सीट से मिनाक्षी सिंह बीजेपी की उम्मीदवार होंगी. 2017 में यहां से विजेंद्र सिंह जीते थे.
- बरौलीसे जयवीर सिंह को दलवीर सिंह की जगह उम्मीदवार बनाया गया है.
- गोवर्धनसे कारिंदा सिंह का टिकट कट गया है. यहां से बीजेपी ने ठाकुर मेघश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है.
- एत्मादपुरसे पूर्व सपा विधायक धर्मपाल सिंह के बीजेपी ने टिकट दिया है. धर्मपाल सिंह 12 जनवरी को ही बीजेपी में शामिल हुए हैं. मौजूदा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान का टिकट कट गया है.
- आगरा ग्रामीणसीट से उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को टिकट मिला है. यहां से मौजूदा विधायक हेमलता दिवाकर का टिकट कट गया है.
- फतेहपुर सीकरीसे विधायक चौधरी उदयभान सिंह का टिकट कट गया है. वह यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं. उदयभान की जगह पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल को टिकट मिला है.
- खेरागढ़से भगवान सिंह कुशवाहा उम्मीदवार बनाए गए हैं. कुशवाहा पिछले महीने ही बसपा से बीजेपी में आए हैं. मौजूदा विधायक महेश गोयल का टिकट कट गया है.
- फतेहाबाद विधानसभासे वर्तमान विधायक जितेंद्र वर्मा का टिकट कट गया है. उनकी जगह छोटेलाल वर्मा को टिकट मिला है. दोनों ही पिछले विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी में शामिल हुए थे.
- बेहटसे कांग्रेस के मौजूदा नरेश सैनी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. सैनी 12 जनवरी को ही बीजेपी में शामिल हुए हैं.
- बरेली कैंटसे विधायक और बीजेपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का टिकट कट गया है. उनकी जगह संजीव अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है.
- बिथरी चैनपुर सीटसे विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को भी टिकट नहीं दिया गया है. यहां से डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा बीजेपी उम्मीदवार होंगे.