Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे मचा रहा कोरोना कोहराम, आज आये 4482 मामले, 6 की मौत, पुलिस मुख्यालय में 18 से अधिक संक्रमित

देहरादून: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 377731 । वहीं उत्तराखंड मे 341797 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये । अभी भी उत्तराखंड में 20620 केस एक्टिव। आज उत्तराखंड में कोरोना के (4482) मामले सामने आये।

देहरादून 1687

हरिद्वार582

पौड़ी270

उतरकाशी45

टिहरी157

बागेश्वर81

नैनीताल644

अलमोड़ा207

पिथौरागढ़30

उधमसिंह नगर398

रुद्रप्रयाग 75

चंपावत 104

चमोली202

आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 06

 पुलिस मुख्यालय में 18 से अधिक संक्रमित

पुलिस मुख्यालय में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। स्थिति यह है कि ब्रांचों में तैनात पुलिस अधिकारी वह कर्मचारी जो भी अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है। दो-तीन दिनों से लगातार पुलिसकर्मी अपने टेस्ट करवा रहे हैं और जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। उन्हें घर भेज दिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक पुलिस मुख्यालय की ओर से टेस्टिंग शुरू नहीं करवाई गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में 18 से अधिक अधिकारियों कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सबसे अधिक क्राइम ब्रांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चुनाव के चलते ब्रांचों को बंद भी नहीं किया जा रहा है, जो अधिकारी या कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं उन्हें छुट्टी पर भेज दिया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *