Nirbhik Nazar

BJP – CONG मे कांटे की टक्कर, चुनावी सर्वे ने उड़ाई AAP की नींद, जानिये क्या कहता है 7 एजेंसियों का सर्वे…

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) हो या मुख्य विपक्षी कांग्रेस, जोर शोर से प्रचार में जुटी है. आम आदमी पार्टी (AAP) भी इस चुनाव में धुआंधार अभियान चला रही है. इस बीच एबीपी न्यूज़ ने कई ओपिनियन पोल के आंकड़े जारी किए हैं. इस सर्वे में सात एजेंसियों का आंकड़े हैं.

ज्यादातर सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी जा रही है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, बीजेपी को 36 से 40 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 26 से 30 सीटें मिल सकती है. वहीं आप को एक से 3 सीटों से संतोष करना पड़ सकती है. अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है.

सी वोटर के मुताबिक, बीजेपी को 31 से 37, कांग्रेस को 30 से 36, आप को 2 से चार और अन्य को 0 से एक सीट मिल सकती है. वहीं Times now- VETO और India Ahead-ETG के सर्वे को देखें तो बीजेपी आसानी से लगातार दूसरी बार सरकार बना सकती है. Times now- VETO के मुताबिक, बीजेपी को 44 से 50 मिल सकती हैं. कांग्रेस को 12 से 15, और आप को पांच से आठ सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.

जबकि DB Live के सर्वे में कहा गया है कि 40 से 42 सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बना सकती है. वहीं बीजेपी के खाते में 26 से 28 सीटें जा सकती हैं. DB Live की मानें तो आप खाता खोलने में भी असफल रह सकती है. अन्य के खाते में एक से तीन सीटें जा सकती है.

S॰No सर्वे एजेंसियां बीजेपी कांग्रेस आप अन्य
1 C Voter 31-37 30-36 2-4 0-1
2 रिपब्लिक-P MARQ 36-42 25-31 0-2 0-0
3 Zee-डिजाइन बॉक्स्ड 31-35 33-37 0-2 0-1
4 Polstrat NewsX 36-41 25-30 2-4 0-0
5 India Ahead-ETG 46-50 16-20 1-3 1-3
6 DB Live 26-28 40-42 0-0 1-3
7 Times now- VETO 44-50 12-15 5-8 0-2
——— Poll of Polls 36-40 26-30 1-3 0-1

उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं और किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है. राज्य में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजों की घोषणा 10 मार्च को होगी. चुनाव में बीजेपी पुष्कर सिंह धामी तो वहीं कांग्रेस हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है. वहीं आप ने अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है.

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस 11 सीटों पर सिमट गई थी. वहीं दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली थी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *