Nirbhik Nazar

2022 मे कांग्रेस की सरकार बनी, तो हरिद्वार में हेट स्पीच मामले में दोषियों पर होगी कार्रवाई – हरीश रावत

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान हरीश रावत लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान हरीश रावत अपने कुछ बयानों के कारण भी खबरों में बने रहे. इनमें सबसे बड़ा ऐलान यह रहा कि 2022 चुनाव के बाद अगर कांग्रेस की सरकार बनी, तो हरिद्वार में हेट स्पीच मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी का मामला हो या डीडीहाट से रावत के चुनाव लड़ने की चर्चा, कई कारणों से रावत सुर्खियों में बने रहे. रावत के चुनाव लड़ने की चर्चा में भाजपा सरकार में मंत्री बिशन सिंह चुफाल भी चुटकी लेने से खुद को रोक नहीं सके.

पिछले दिनों हरिद्वार में धर्म संसद के आयोजन से जुड़े वो वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें एक समुदाय के प्रति हेट स्पीच दिए गए थे. इस मामले में बड़ी अदालतों के दखल के बाद यति नरसिंहानंद और जितेंद्र नारायण उर्फ वसीम रिज़वी जैसे कुछ लोगों की गिरफ्तारी पिछले दिनों हुई है, लेकिन आरोप यही लग रहे हैं कि कार्रवाई की रफ्तार बहुत सुस्त है. इस मामले पर बड़ा बयान देते हुए हरीश रावत ने एक इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस के सरकार बनाते ही कड़ा एक्शन लिया जाएगा. यही नहीं, रावत ने कांग्रेस में कलह से इनकार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस उत्तराखंड चुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *