Nirbhik Nazar

15 ब्राह्मण, 6 महिला उम्मीदवार, ये हैं बीजेपी के 59 उम्मीदवार…  

देहरादून: उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा द्वारा कैंडिडेट लिस्ट जारी होते ही इस पर से सस्पेंस खत्म हो गया कि कौन विधानसभा कहां से लड़ेगा और कौन नहीं. एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 59 उम्मीदवारों का ऐलान किया. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी चुनाव लड़ेंगे. इस लिस्ट में भाजपा ने जातीय समीकरणों का खासा ख्याल रखा है. इतना ही नहीं, भाजपा ने 10 विधायक का टिकट काट दिया है.

भाजपा की पहली लिस्ट में 59 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है, जिसमें 6 महिला, 15 ब्राह्मण और 3 बनिया समुदाय से कैंडिडेट है. सीएम पुष्कर धामी जहां खटीमा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से अपनी किस्मत आजमाएंगे. बता दें कि उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने पहली लिस्ट की.

उत्तराखंड चुनाव: बीजेपी की पहली सूची की प्रमुख बातें
-उत्तराखंड में भाजपा की पहली कैंडिडेट लिस्ट में दस विधायकों का टिकट कटा.
-इस लिस्ट में 31 ग्रेजुएट उम्मीदवार हैं, वहीं 4 धार्मिक गुरुओं को भी टिकट दिया गया है.
-भाजपा ने दस फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है.

भाजपा की पहली लिस्ट के मायने?

उत्तराखंड में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर भाजपा के साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा बसपा ने भी चुनाव में उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी ने बाजी मारते हुए अब तक 50 से ज़्यादा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस 14 जनवरी को पहली लिस्ट जारी करने की घोषणा के बावजूद पिछड़ गई है. चुनाव आयोग ने 14 फरवरी को राज्य में वोटिंग तारीख तय की है, जिसे आगे बढ़ाने को लेकर भी मांग उठी है. ऐसे में भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर अपनी रणनीति साफ करने की कोशिश की है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *