Nirbhik Nazar

BJP ने कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन सहित इन 10 सिटिंग विधायकों के काटे टिकट…

देहरादून: उत्तराखंड चुनाव के लिए सभी रानजीतिक दलों ने अपना आखिरी जोर लगा दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पार्टी ने खटीमा से उम्मीदवार बनाया है। वहीं इस सूची से कई सिटिंग विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है।

जिन सिटिंग विधायकों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है उनमें सबसे पहले यमकेश्वर सीट से ऋतु खंडूरी । भाजपा ने यमकेश्वर सीट से रेणु बिष्ट को टिकट दिया है। वहीं थराली सीट से मुन्नी देवी का टिकट काटा गया है उनकी जगह भोपाल राम टम्मा को पार्टी ने मैदान में उतारा है। कर्णप्रयाग सीट से सुरेंद्र सिंह नेगी का टिकट काटकर अनिल नौटियाल को टिकट दिया गया है।

वहीं खानपुर सीट से कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन का टिकट भी काट दिया गया है। कुंवर प्रणब अकसर अपने विवादित वीडियोज और बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। उनके स्थान पर रानी देवयानी को टिकट दिया गया है। पौड़ी सीट पर मुकेश कोहली को इस बार टिकट नहीं दिया गया है उनके स्थान पर लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए राजकुमार पोरी को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा गंगोलीहाट सीट से मीना गंगोला का टिकट काट दिया गया है उनके स्थान पर फकीर राम टम्टा इस बार चुनाव में होंगे। कपकोट सीट पर बलवंत भोंर्याल की जगह सुरेश गड़िया को टिकट दिया गया है। द्वाराहाट सीट पर महेश नेगी का टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर अनिल साही को टिकट मिला है।

अल्मोड़ा सीट पर रघुनाथ चौहान का टिकट काट दिया गया है। इस सीट पर भाजपा ने कैलाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है और काशीपुर सीट से हरभजन सिंह चीमा को सूची से बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनके स्थान पर त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *