Nirbhik Nazar

टेंशन मत लीजिये, अपराधी छवि के उम्मीदवार खुद बताएँगे “मैं अपराधी हूँ” पढ़िये पूरी खबर…

देहरादून: राजनीति में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताजी अब लोगों के सामने अनजान नहीं रहेंगे। इस बार चुनाव में नामांकन करते समय ऐसे प्रत्याशी जिनपर आपराधिक मामले हैं वह जनता के बीच इसका खुलासा करेंगे। बकायदा एक, दो नहीं बल्कि तीन बार अखबार और टीवी के माध्यम से अपने अपराधों का ब्यौरा मीडिया में पब्लिश करेंगे तभी उनका नामांकन स्वीकृत किया जाएगा। इससे पहले उनके आपराधिक इतिहास का शपथ पत्र भी भरवाया जाएगा। मतदान के तीन दिन पहले तक अखबारों में प्रकाशित कराना होगा।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान को अब सिर्फ 23 दिन शेष रह गए हैं। 14 फरवरी को जनता अपना नेता चुनेगी। 21 से 28 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया होगी। इसमें अवकाश के दिन नामांकन स्थगित होगा। इस दौरान प्रत्याशी आनलाइन नामांकन प्रक्रिया अपनाने के लिए स्वतंत्र होगा। इस बार विधानसभा चुनाव में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए कुछ नए नियम भी शामिल किए गए हैं। हर बार नामांकन के समय सिर्फ आपराधिक पृष्ठभूमि का टिक लगाने का विकल्प उपलब्ध होता था, इस बार पूरा विवरण भरना होगा।

नामांकन पत्र भरते समय ऐसे उम्मीदरवा जो आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंध रखते हैं उन्हें शपथ पत्र भरना होगा। जिसमें सभी रिकार्ड को भरना होगा। इसके बाद टीवी व राष्ट्रीय अखबारों में 12 फॉंट साइज यानी सुष्पष्ट अक्षरों में आपराधिक इतिहास का विवरण भी तीन अलग अलग तिथि में प्रकाशित कराना होगा। यह प्रक्रिया मतदान के तीन दिन पहले तक प्रत्याशी को पूरा करना होगा। इसके बाद ही उनका नामांकन पत्र आगे की प्रक्रिया के लिए पास किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमि का विवरण भरना और उसे प्रकाशित कराना अनिवार्य होगा। इस बार यह विकल्प पहली बार लाया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *