Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे मीडियाकर्मी पोस्टल बैलेट से करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग …

देहरादून:चुनाव आयोग के निर्देश पर इस साल फरवरी में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले देहरादून में मीडियाकर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. यह सुविधा उन मीडिया कर्मियों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्हें चुनाव कवरेज के लिए आयोग द्वारा अधिकृत किया गया है. मीडियाकर्मियों को कवरेज के चलते अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

चुनाव आयोग के निर्देश पर महानिदेशक (सूचना), देहरादून ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत मीडियाकर्मियों को अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग करने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *