देहरादून : उत्तराखंड में चुनावी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। इस दौरान कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। शनिवार रात जारी की गई कांग्रेस की इस सूची में 53 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। लेकिन गौरतलब है कि इस लिस्ट में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और हाल ही में भाजपा से बगावत कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधु जैसे हाईप्रोफाइल नेताओं का नाम शामिल नहीं है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी में इन नेताओं के लिए विधानसभा क्षेत्र के चयन से जुड़ा मंथन जारी है। जबकि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी उत्तराखंड में एक चरण में ही वोटिंग होगी। उत्तराखंड में 14 फरवरी को वोटिंग होगी। जबकि अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी। उत्तराखंड में नामांकन की आखिरी तारीख 28 जनवरी होगी। स्क्रूटनी 29 जनवरी को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी होगी। 14 फरवरी को प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं मतगणना 10 मार्च को होगी।
ये हैं कांग्रेस के 53 उम्मीदवार


आपको बता दें कि 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को खत्म हो रहा है। राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 57 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को महज 11 सीटें मिली थीं। त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन चार साल बाद उन्हें हटाकर बीजेपी ने पहले तीरथ सिंह रावत और महज कुछ महीने बाद पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया।