Nirbhik Nazar

बेकार मेहनत कर रही AAP ! हरीश रावत बोले – उत्तराखंड मे तीसरी पार्टी के लिए कोई मौका नहीं…

देहरादून: उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) को लेकर पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यहां तीसरी पार्टी के लिए कोई मौका नहीं है। पहले जो पार्टियां थीं, वह भी धीरे-धीरे गायब हो गई हैं। उत्‍तराखंड क्राति दल (उक्रांद) जिसका संघर्ष का इतिहास रहा है। लोगों ने उसे इतिहास की थैले में डाल दिया है। इसलिए यहां नई पार्टी के बारे में कोई सवाल नहीं है। उन्‍होंने कहा यह दिल्ली नहीं है।  हरीश रावत ने कहा कि यह दिल्ली नहीं है, जहां लोग आएंगे, कुछ कहेंगे और हर जगह इसकी चर्चा होगी। उत्‍तराखंड की भौगोलिक स्थिति और सभी प्रकार की स्थितियों को समझना होगा। फिर नीति बनाने के लिए समय की जरूरत होती है। आप को वह समय देना होगा।

हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी पर हरीश रावत ने कहा कि यह अच्छा है कि वह पार्टी का हिस्सा हैं। पार्टी के भीतर निर्णय विभिन्न विचारों के आधार पर लिए जाते हैं। पार्टी हमेशा आगे देखकर निर्णय लेती है। पार्टी का निर्णय सर्वोच्च होता है।” उत्तराखंड चुनाव

कांग्रेस ने लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

कांग्रेस ने सरकार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार की ओर से आचार संहिता उल्लंघन के विभिन्न मामले आयोग की जानकारी में लाए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का चुनाव के मौके पर प्रचार के लिए उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी, इंटरनेट मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह एवं प्रदेश सचिव शांति रावत शामिल थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *