Nirbhik Nazar

प्रियंका का नारा “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” उत्तराखंड मे रहा बेकार, कांग्रेस की पहली लिस्ट मे 53 मे से सिर्फ 3 महिला उम्मीदवार…

देहरादून: आखिरकार बड़ी मशक्कत के बाद कांग्रेस  ने उत्तराखंड के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है. करीब दस दिन तक दिल्ली में राज्य ईकाई के नेताओं की केन्द्रीय नेतृत्व के साथ बैठक हुई और इसके बाद कांग्रेस आलाकमान के दखल के बाद कांग्रेस ने शनिवार रात को लिस्ट जारी की. लेकिन चौंकाने की बात ये है कि उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का दावा करने वाली कांग्रेस ने इस फार्मूले को उत्तराखंड में लागू करने से परहेज किया किया है और 53 सीटों में से महज 3 महिलाओं को ही टिकट दिया है. वहीं अभी तक पार्टी ने हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत और हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति को टिकट नहीं दिया है. बताया जा रहा कि अगली लिस्ट में इन दोनों को टिकट दिया जा सकता है.

पिछले दिनों ही कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य पार्टी को छोड़कर बीजेपी में चली गई और बीजेपी ने उन्हें नैनीताल सीट से प्रत्याशी बनाया है. सरिता आर्य ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वह महिलाओं की उपेक्षा कर रही है और महिलाओं को टिकट नहीं दे रही है. सरिता का ये आरोप अब सच साबित हुआ है. कांग्रेस ने सिर्फ महिला नेता को टिकट देकर खानापूर्ति की है. जबकि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का दावा कर रही है.

पहली लिस्ट में इन महिला नेताओं को मिली जगह

राज्य में कांग्रेस ने पहली सूची में तीन महिला उम्मीदवारों को भी टिकट जता दिया है. कांग्रेस ने मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से विधायक ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा को टिकट दिया है. जबकि राज्य में पार्टी ने 53 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है. हालांकि कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पार्टी ने अभी पूरी लिस्ट जारी नहीं की है और बाकी बची 17 सीटों पर पार्टी कुछ अन्य महिलाओं को टिकट दे सकती है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *