Nirbhik Nazar

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 : पी चिदंबरम ने की कांग्रेस के 36 उम्मीदवारों की घोषणा…

पणजि: गोवा में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम कांग्रेस ने 36 उम्मीदवारों की घोषणा की है और जल्द ही हम उस आखिरी सीट के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी में मेरी बहुत विनम्र स्थिति है, जो भी कांग्रेस से अलग हुआ है, उसे वापस नहीं लिया जाएगा।

कांग्रेस ने गुरुवार को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रमुख नाम एल्विस गोम्स का है, जिन्हें पणजी से उम्मीदवार बनाया गया है। वह आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और कुछ महीने पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे।

इसके अलावा सिरोदा विधानसभा क्षेत्र से तुकाराम बोरकर, वास्को डी गामा से जोस लुइस कार्लोस अल्मेडा, बेनौलिम से एंथनी डायस और करचोरम से अमित पाटकर को टिकट दिया गया है।

गोवा में कांग्रेस अब तक अलग-अलग सूचियों में 36 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वह गोवा फॉरवर्ड पार्टी  के लिए कुछ सीटें छोड़ सकती हैं, जिसके साथ वह गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *