Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे प्रचार करने आएंगे पीएम मोदी और सीएम योगी !

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में  (BJP) ने चुनाव प्रचार के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी  के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैलियों का प्लान बनाया है. पीएम मोदी की तरह सीएम योगी की भी उत्तराखंड में बड़ी मांग हैं और ज्यादातर नेता चाहते हैं कि बीजेपी की फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ उनके क्षेत्र में चुनाव प्रचार करें. असल में सीएम योगी का चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी विभिन्न राज्यों में इस्तेमाल करती है. लेकिन इस बार यूपी में भी चुनाव हैं. लिहाजा सीएम योगी आदित्यनाथ की उत्तराखंड में कम रैली हो सकती हैं. इसके साथ ही असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा को भी उत्तराखंड चुनाव में पार्टी चुनाव प्रचार के लिए उतारेगी. बताया जा रहा है कि सरमा राज्य में पांच दिनों तक प्रचार कर सकते हैं.

दरअसल चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में 31 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगा रही है. वहीं कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के पीक टाइम के बाद फरवरी के पहले हफ्ते में कुछ शर्तों के साथ रैलियों की इजाजत दी जा सकती है. लिहाजा बीजेपी ने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं के लिए चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय किया है. वहीं राज्य में बीजेपी डिजिटल प्रचार तेज कर रही है.

उत्तराखंड में तीन रैलियां कर सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही राज्य में पार्टी का प्रचार कर चुके हैं. वहीं कहा जा रहा है कि वह राज्य में तीन रैलियां कर सकते हैं. पार्टी की रणनीति के तहत वह अल्मोड़ा, श्रीनगर और हरिद्वार में रैली कर सकती हैं. जबकि इससे पहले वह देहरादून और हल्द्वानी में बड़ी रैली कर चुके हैं. पीएम मोदी के साथ ही बीजेपी नेता अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राज्य में बड़ी रैली कर चुके हैं.

सीएम योगी की पौड़ी और पिथौरागढ़ में हो सकती हैं रैलियां

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बीजेपी राज्य में चुनाव प्रचार के लिए उतारना चाहती है. सीएम योगी का राज्य में एक या दिन का कार्यक्रम बनाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी पिथौरागढ़ के साथ ही अपने गृह जनपथ पौड़ी जिले में चुनाव प्रचार कर सकते हैं. वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वसर्मा को चुनावी समर में उतारे जाने की तैयारी है. वह राज्य में चार पांच दिन रह सकते हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *