Nirbhik Nazar

रायपुर विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने किया नामांकन दाखिल

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के नामांकन भरने का दौर सोमवार को जारी रहा। आज विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन भरेंगे। सोमवार को देहरादून की रायपुर सीट से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन भरा। इन चुनावों में भी वह रायपुर क्षेत्र से मैदान में उतर रहे हैं।

रायपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है कोविड नियमों का पालन करते हुए रायपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन दाखिल किया है। नामंकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ का कहना है कि भाजपा नेतृत्व ने दोबारा उनको रायपुर सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके लिए वो उनका धन्यवाद करते है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। तो इस बार रायपुर सीट पर बड़े भाई और छोटे भाई के बीच मुकाबला होगा। जहां वो रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने का काम करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *