Nirbhik Nazar

1996 बैच के IPS  व मुख़्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

देहरादून: 1996 बैच के आईपीएस व मुख़्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार को उनकी विशिष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के  लिए चुना गया है। अभिनव कुमार उत्तराखण्ड , केंद्र सरकार के अलावा जम्मू कश्मीर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अभिनव कुमार के अलावा राज्य के पांच अन्य पुलिस अफसरों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। सभी को 26 जनवरी को आयोजित समारोह में पदक देकर सम्मानित किया जायेगा।

तेज तर्रार व निर्भीक छवि के अभिनव कुमार देहरादून , हरिद्वार व पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल और आईजी बीएसफ के रूप में 3 साल तक जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें केंद्र सरकार में सेवा करने का मौका भी मिल चुका है। वर्तमान में अभिनव अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के अलावा मुख़्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव भी हैं। जिन अन्य अधिकारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है उनमें धन सिह् तोमर सीओ चमोली , नंदन सिंह बिष्ट सीओ पुलिस मुख्यालय , गणेश लाल सीओ पौड़ी , इंस्पेक्टर एलआईयू मुख्यालय महेश चंदोला और उप निरीक्षक रमेश भट्ट विशेष श्रेणी चंपावत शामिल हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *