Nirbhik Nazar

नामांकन खारिज हो हुआ, तो AAP कैंडिडेट केरोसीन डालकर खुद को लगाने लगा आग, रिटर्निंग ऑफिसर पर लगाये ये आरोप…

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरनगर में आम आदमी पार्टी के एक प्रत्याशी जोगिंदर सिंह ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। दरअसल जोगिंदर सिंह का नामांकन खारिज हो गया है। इससे निराश होकर उन्होंने कलेक्ट्रेट में खुद के ऊपर केरोसीन डाल लिया और आत्मदाह करने की कोशिश की। फिलहाल वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने ऐसा करने से उन्हें रोक लिया।

बता दें कि जोगिंदर सिंह सेना के पूर्व मेजर सूबेदार हैं। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का विकल्प चुनकर राजनीति में प्रवेश किया है। 58 वर्षीय आप नेता ने 20 जनवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। जहां मीरापुर के रिटर्निंग ऑफिसर जयेंद्र कुमार ने 26 नामांकन पत्रों में से केवल एक ही नामांकन पत्र खारिज किया था।

ऐसा जानबूझकर किया गया: जोगिंदर सिंह का कहना है कि यह जानबूझकर किया गया है। मेरे नामांकन में जो गलती थी उसे सुधारने का समय भी नहीं दिया गया था। मैंने इसको लेकर बार-बार गुहार लगाई लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने मेरी एक नहीं सुनी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रहा है और इस तरह की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दोबारा दोहराई गलती: इस मामले में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने एक समाचार पत्र से बताया कि पहले हलफनामे में आप प्रत्याशी की गलती थी। उन्हें इसकी जानकारी दी गई और सही जानकारी देने को कहा गया। लेकिन अपने दूसरे पेपर में भी उन्होंने और गलतियां दोहराईं, जिसके चलते उनके दस्तावेज़ अमान्य घोषित किया गया। गौरतलब है कि यूपी में सात चरणों विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मीरापुर और 57 अन्य सीटों पर मतदान होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *