Nirbhik Nazar

उत्तराखंड चुनाव : 28 और 30 जनवरी को अमित शाह और जेपी नड्डा करेंगे रुद्रप्रयाग में प्रचार

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार गरमाने को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम होंगे। दोनों दिग्गज 28 और 30 जनवरी को उत्तराखंड आएंगे। एक नेता कुमाऊं और दूसरे नेता गढ़वाल में चुनावी दौरा करेंगे। इसके अलावा 30 जनवरी के बाद पार्टी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय नेताओं की हॉल मीटिंग भी कराने जा रही है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी दौरे का कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसमें 28 जनवरी को शाह उत्तराखंड आ रहे हैं।भाजपा ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की हॉल मीटिंग की भी रणनीति तैयार कर ली है। प्रत्येक बैठक में 150 लोग उपस्थित रहेंगे और वर्चुअल माध्यम से पूरी विधानसभा में इसका प्रचार होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *