Nirbhik Nazar

सीएम ने धामी खटीमा से से भरा नामांकन पर्चा, इस कांग्रेस के इस कैंडीडेट से होगा सीधा मुकाबला

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 27 जनवरी को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन  किया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार भी खटीमा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव मुझे खटीमा की जनता लड़ाएगी और जिताएगी भी। उन्हाेंने कहा कि विकास कार्यों के दम पर ही बीजेपी उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार बनाएगी। सीएम का 26, 27 और 28 जनवरी को जनंसपर्क का कार्यक्रम है।

कांग्रेस ने भुवन चंद्र कापड़ी को सीएम धामी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, देहरादून से खटीमा जाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी देर रात को खटीमा में रुके थे। कार्यकर्ताओं के बीच धामी ने उनके साथ बैठक खाना भी खाया। सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए थे। चुनावी माहौल में सीएम धामी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता गदगद भी हुए। सीएम धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। वजह भी साफ है कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *