देहरादून: डोईवाला मे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजू मौर्य दिन रात प्रचार प्रसार मे जुटे हुए हैं। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है राजू मौर्य के साथ जनता का काफिला बढ़ता जा रहा है । आपको बता दें डोईवाला विधानसभा मे केजरीवाल जी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा था इस मौके पर सभी ने संकल्प लिया हर घर तक केजरीवाल जी की नीतियों को तथा कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

डोईवाला विधानसभा में आम आदमी पार्टी आगे बढ़ते हुए जनता के बीच अपनी पैठ बना रही है। प्रचार प्रसार से लेकर छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से आम आदमी पार्टी के डोईवाला उम्मीदवार राजु मौर्य जनता के दिलों मे उतर रहे हैं। सोशल मीडिया का फार्मूला भी आम आदमी पार्टी को जीत की ओर ले जा रहा है. आप उम्मीदवार राजू मौर्य दावा कर रहे हैं की आम आदमी पार्टी की सक्रियता से घबराकर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह और कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट रावत पहले ही डोईवाला से मैदान छोड़कर भाग चुके हैं। आपको बता दें त्रिवेन्द्र और हीरा सिंह बिष्ट ने डोईवाला से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया ऐसे में स्थिति का अंदाजा लगा लगाया जा सकता है। पिछले लंबे समय से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजू मौर्य ‘केतन’ डोईवाला की जनता से जुड़े हुए हैं। उन्होने कोरोनाकाल मे भी लोगों की सेवा मे कोई कोर कसर नहीं छोडी।