Nirbhik Nazar

संजीव आर्य और यशपाल आर्य पर आरोप ! AAP उम्मीदवार हेम आर्या बोले – पैसे लेकर बाप-बेटे ने काटा मेरा टिकट…

नैनीताल : नैनीताल विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार घोषित होने के बाद हेम आर्या ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि हर बार प्रदेश में पैसे के बल पर बाप और बेटे ने उनका टिकट काट दिया। एनएच समेत कई घोटालों में लिप्त रहने के बाद भी छल कपट कर यशपाल आर्य संजीव आर्य ने हमेशा सत्ता हासिल की है। मगर इस बार आम आदमी पार्टी से उन्हें टिकट मिला है। वह विधायक को उनकी सही जगह दिखा देंगे। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में हेम आर्य ने भाजपा के टिकट पर नैनीताल से चुनाव लड़ा था। उस समय वह कांग्रेस प्रत्याशी सरिता आर्य से करीब पांच हजार वोटों के अंतर से हार गए थे। 2017 में भाजपा से उनका टिकट कट गया। तब भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए संजीव आर्य को उन पर तरजीह दी। इस पर हेम आर्य निर्दलीय चुनाव लड़े, पर हार गए। चुनाव के बाद हेम कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पांच साल वह कांग्रेस में रहे।

पर इस बार भी संजीव आर्य ने कांग्रेस में वापसी कर, हेम के टिकट का सपना तोड़ दिया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संजीव आर्य, भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौट आए। ऐसे में कांग्रेस से टिकट न मिलता देख हेम वापस भाजपा में पहुंच गए। उन्हें टिकट का मजबूत दावेदार भी माना जा रहा था। इसी बीच अचानक बदले राजनीतिक घटनाक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में आ गईं। भाजपा ने भी हेम की बजाय सरिता आर्य को टिकट दे दिया। इसके बाद से हेम आर्य के सुर बागी हो गए थे। भाजपा में वापसी के महज 26 दिन बाद ही हेम आर्य ने टिकट न मिलने के विरोध में शुक्रवार को फिर पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

शनिवार को आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार घोषित होने के बाद नामांकन करा चुके हेम आर्या का आप कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बीते 22 वर्षों से बहुत जनता के बीच रहकर समाज सेवा कर रहे हैं। इस चुनाव में नैनीताल के बलियानाला ट्रीटमेंट, भवाली सेनेटोरियम में एम्स निर्माण, महंगाई समेत तमाम मुद्दों को लेकर बहुत जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हमला बोला। कहा कि संजीव ने बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल होकर उनका टिकट काटा, अब इस वर्ष फिर वह कांग्रेस में शामिल हो गए।

कई घोटालों में लिप्त बाप बेटे ने प्रदेश में पैसा चला कर हमेशा अपना बाहुबल दिखाया है। कहा कि इस बार भी पैसे और छल कपट के बल पर संजीव आर्य ने टिकट हासिल किया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की जनता उनके साथ है। इस बार वह सही मायनों में संजीव आर्य को उनकी जगह दिखा देंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष शाकिर अली, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, विनोद कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 2 8 7
Users Today : 2
Users Last 30 days : 636
Total Users : 70287

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *