Nirbhik Nazar

भाजपा ने 15 साल तक सहसपुर अवाम की उपेक्षा की है – आर्य़ेंद्र शर्मा

देहरादून: जिले की सहसपुर विस से कांग्रेस के प्रत्याशी आर्य़ेंद्र शर्मा का कहना है कि भाजपा ने 15 साल तक इस क्षेत्र के अवाम की उपेक्षा की है और केवल अपना ही विकास करते रहे। अब कांग्रेस की सरकार आ रही है और सहसपुर क्षेत्र की जनता देखेगी कि विकास किसे कहते हैं। आर्येंद्र ने कहा कि 2002 में कांग्रेस की सरकार की समय में 2007 तक सहसपुर क्षेत्र में खूब काम हुआ। लेकिन उसके बाद भाजपा के लोग इस सीट से जीतते रहे। पिछले 15 सालों तक भाजपा नेताओं ने ही इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इसमें से 10 साल तक भाजपा की ही सरकार रही। लेकिन इस क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कोई काम नहीं किया गया। भाजपा के नेता केवल अपना ही विकास करते रहे।

आर्य़ेंद्र ने कहा कि उन्हें जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। साथ ही इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में वे वायदा कर रहे हैं कि सहसपुर क्षेत्र की जनता को दिखाया जाएगा कि विकास किसे कहते हैं। प्राथमिकताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई इलाकों में आज भी पीने के पानी की समस्या है। इसे तत्काल हल कराया जाएगा। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। इस क्षेत्र में एक बड़े अस्पताल को खोलने की भी योजना है। ऐसे में लोगों को आपात स्थिति में देहरादून की ओर नहीं भागना होगा।

आर्य़ेंद्र ने कहा कि 2012 में चुनाव हारने के बाद भी वे इसी क्षेत्र में लोगों के काम कांग्रेस की सरकार ने करवाते रहे। उसके बाद से वे लगातार इस क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में भागीदार रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें सहसपुर विस क्षेत्र के अवाम का पूरा प्यार मिल रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *