Nirbhik Nazar

कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना का धुआंधार प्रचार, बोले सरकार बनी तो मलीन बस्तियों को मिलेगा मालिकाना हक

देहरादून: कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वह डोर टू डोर जा रहे हैं। लोगों को कांग्रेस की नीतियां समझा रहे हैं। साथ ही उनसे इस बार उन्हें विधानसभा पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। देहरादून में कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वह डोर टू डोर जा रहे हैं। लोगों को कांग्रेस की नीतियां समझा रहे हैं। साथ ही उनसे इस बार उन्हें विधानसभा पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। इस कड़ी में गांधी ग्राम क्षेत्र में उन्होंने जनसंपर्क किया तो काफी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा एवं मातृशक्ति ने इस बार ठान लिया है कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। सरकार बनने पर मलीन बस्तियों को उनका मालिकाना हक मिलेगा।


कैंट विधानसभा क्षेत्र के गाँधीग्राम में जनसंपर्क के बाद उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में भाजपा के कुशासन के खिलाफ लोगों में बहुत आक्रोश है। 2017 में चुनाव के दौरान किये गए वादों को भाजपा सरकार ने पूरा नही किया है। धस्माना ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। दलहन तिलहन और सब्जियां आम आदमी की पहुँच से कोसों दूर हो गयी है। रही सही कसर रसोई गैस के बढ़ते हुए दामों ने कर दिये है।

धस्माना ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध का ऐलान करने वाली डबल इंजन भाजपा सरकार ने लोकायुक्त जैसे अहम बिल को अपने शासनकाल के अंतिम सत्र तक भी कानून बनने नही दिया। पूरे 5 साल भाजपा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी रही। उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई जब हरिद्वार में आरटीपीसीआर घोटाला कर सनातन धर्म के पर्व महाकुम्भ को भी बदनाम कर दिया। धस्माना ने कहा कि कई सालों तक कैंट क्षेत्र का भाजपा के एक ही नेता प्रतिनिधित्व करते रहें, परन्तु मलीन बस्तियों का मुद्दा, छोटी बिंदाल में बाढ़ और प्रेमनगर के अस्पताल के उच्चीकरण का मामला चस का तस पड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कैंट क्षेत्रवासियों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। जनसभा के दौरान राज्य आंदोलनकारी महिलाओं ने धस्माना को अपना आशीर्वाद देते हुये कहा कि कैंट की मातृशक्ति अब आपके साथ है और हमारा पूर्णतय समर्थन है। राज्य आंदोलनकारी महिलाओं में पार्वती डोभाल, लक्ष्मी सकलानी, पीताम्बरी राणा कोटि, इंदु कंडवाल, प्रिया ठाकुर आदि शामिल थी। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी परिषद के पूर्व महासचिव रामप्रसाद रतूड़ी व ओएनजीसी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संदीप रमोला, नितिन डोभाल, राधा गुप्ता, शिवम ध्यानी, उस्मान, अजय क्षेत्री आदि के साथ काफी संख्या में लोगों ने अपना समर्थन व्यक्त किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *