Nirbhik Nazar

डोईवाला मे डैमज कंट्रोल – निशंक से मुलाकात के बाद नाम वापिस लेंगे 3 बागी प्रत्याशी

देहरादून: डोईवाला विधानसभा से दावेदारी कर रहे भाजपा के तीन बागी प्रत्याशी सुभाष भट्ट, सौरभ थपलियाल और राहुल पंवार है। ये सभी नाम वापस लेंगे। इन प्रत्याशियों ने टिकट न मिलने पर बतौर निर्दलीय नामांकन किया है। इनमें से राहुल पवार ने तो पहले ही भाजपा प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला को समर्थन देने की बात सोशल मीडिया में अपने स्तर से कह दी थी। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि आज इन लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट की। डॉ निशंक ने उनसे मजबूती से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के लिए कार्य कर जीत सुनिश्चित करने को कहा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *