Nirbhik Nazar

एक मंच पर आ गए कांग्रेस से रूठे लोग, आर्येन्द्र शर्मा ने कर दिया कमाल

विकासनगर: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस के दावेदारों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है. ऐसे में पार्टियों के पदाधिकारी पार्टी नेताओं को मनाने में जुटे हुए हैं. सहसपुर विधानसभा सीट से आर्येन्द्र शर्मा का टिकट फाइनल होने के बाद कई दावेदारों में नाराजगी देखने को मिल रही थी. अब कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा सभी नाराज कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने में सफल हो गए हैं.

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में कुछ मनभेद थे, जिनको सुलझा लिया गया है. सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और सहसपुर विधानसभा से कांग्रेस की बड़ी जीत होगी. इस दौरान स्थानीय नेता गुलजार अहमद ने कहा कि सभी कांग्रेसी जन एक साथ हैं. इस बार सहसपुर विधानसभा से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *