Nirbhik Nazar

इंदिरा कॉलोनी चुक्खूवाला मे बीजेपी विधायक प्रत्याशी खजानदास के लिए चला डोर टू डोर अभियान…

देहरादून: वार्ड नंबर 18 इंदिरा कॉलोनी चुक्खूवाला में मधु गहलोत व प्रवेश गौतम की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक प्रत्याशी (राजपुर रोड) खजान दास के सहयोग व समर्थन के लिए बैठक और जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। सैकड़ों की संख्या मे क्षेत्र वासियों ने कार्यक्रम मे शिरकत की और खजानदास को विजयी बनाने के साथ साथ डोर टू डोर प्रचार अभियान भी चलाया।

राजपुर रोड विधानसभा मे बीजेपी प्रत्याशी खजानदास को अपार समर्थन मिल रहा है। और किसी भी विधायक को ये समर्थन तब मिलता है जब वो जनता के लिए काम करता है और अपने कार्यकाल मे जनता की बात सुनकर उनकी दुख तकलीफ़ों को दूर करता है। ऐसा भी नहीं है की खजानदास इस बात से आश्वस्त हों की वो विधायक हैं तो उन्हे मेहनत नहीं करनी है बल्कि ठीक इसके उलट खजानदास दिन निकलते ही जनता से मिलने और उनसे वोट देने के लिए आग्रह करने घर से निकलते हैं और देर रात जनता मिलन से वापिस होते हैं। खजान्दास को अपनी विधानसभा क्षेत्र राजपुर रोड मे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और ये समर्थन दर्शाता है की खजानदास ने अपने कार्यकाल मे जनता के लिए जो काम किया हैं उनसे काफी हद तक जनता खुश है। वहीं खजानदास का कहना है की ये मेरे द्वारा पिछले 5 साल मे किए गए काम का नतीजा है जो जनता का अपार समर्थन मुझे मिल रहा है।

कार्यक्रम मे पार्षद राजेश शंकर, बिट्टू, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुनील सोनकर, सोनू भाई, प्रदीप कुमार छोटू, सुजीत कुमार, मंटू सचिन राठौर, राम, सुरजीत, चंदन,  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *