Nirbhik Nazar

हरिद्वार की जनता मदन कौशिक को देखना चाहती है उत्तराखंड का सीएम, त्रिवेन्द्र बोले 60 पार के बाद होगा संभव, वीडियो वायरल, देखिये पूरा वीडियो

हरिद्वार: इंटरनेट मीडिया पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कार्यकर्ता त्रिवेंद्र रावत से कह रहे हैं कि, ‘वे मदन कौशिक को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री का जवाब है कि, इसके लिए भाजपा को 60 से अधिक सीटों पर विजय दिलानी होगी। ‘त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान के अपने-अपने हिसाब से राजनीतिक निहतार्थ निकाले जा रहे हैं।

बता दें कि, मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से उन्होंने कहा कि, यदि भाजपा इस बार चुनाव में असफल रहती है या फिर उम्मीद से कम सीट जीतती है तो इसका ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सिर फूटेगा।

कहा जाएगा कि, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक थे। ऐसा कहकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछा कि, क्या वह ऐसा चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि, वह चार बार से एक ही शक्ल देखकर बोर तो नहीं हो गए।

देखिये क्या बोले त्रिवेन्द्र 

उनके इस सवाल के जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि, वह तो मदन कौशिक को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इस पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, उन्हें इसके लिए भाजपा को 60 से अधिक सीट पर जिताना होगा। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह बात खुद से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मदन कौशिक को मुख्यमंत्री बनाने संबंधी बात के जवाब में कही।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *