Nirbhik Nazar

AAP के कोठियाल घर – घर जाकर कर रहे प्रचार, AAP का दावा, आप का वोटर मौन, उत्तराखंड मे बन रही सरकार…

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन और राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमले बोलने के साथ ही दावा किया कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनेगी। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन और राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमले बोलने के साथ ही दावा किया कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि आप का वोटर मौन है, वह इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुका है। दूसरी तरफ, आप के सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में फिर से अपने लिए प्रचार अभियान आरंभ कर दिया। वह विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण पर गए और डोर टू डोर प्रचार किया।

आज आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने धनारी पटटी के पुजारगांव में सबसे पहले सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर पहुंचकर आशिर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गांव में डोर टू डोर प्रचार किया। उन्होंने सबसे पहले बुजुर्गों से मिलकर उनका हाल चाल जाना और जहां एक और उन्हें आप की नीतियों से अवगत कराया।


उन्होंने ग्रामीणों को आप की सभी गारंटियों के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि 21 सालों में यहां की जनता को कांग्रेस और बीजेपी ने ठगने का काम किया है लेकिन आप पार्टी यह विश्वास दिलाती है कि आप की सरकार बनते ही यहां सभी गारंटी हर हाल में पूरी होंगी। यहां से डोर टू डोर करते हुए वो गवाणा ग्रामसभा पुहंचे और लोगों से मुलाकात करते हुए पूरी ग्राम सभा में डोर टू डोर प्रचार किया। इसके बाद कर्नल कोठियाल दिवली ग्रामसभा पहुंचे जहां ग्रामीणों ने कर्नल कोठियाल का स्वागत करते हुए उनके साथ पूरे गांव में डोर टू डोर प्रचार किया और उन्हें जीत का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा गंगोत्री विधानसभा की जनता इस बार मन बना चुकी है आम आदमी पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाने के लिए। आप की नीतियां जनता के लिए है इसलिए जनता आप की नीतियों और 21 साल के कुशासन के बाद बेहतर विकल्प के तौर पर आप को चुनने का मन बना चुकी है। इसके बाद कर्नल कोठियाल भाटगउ ग्राम सभा पैदल पहुंचे। इस मौके पर कई लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता भी कर्नल कोठियाल की मौजूदगी में ग्रहण की। उन्होंने पीपली बाजार और मजकोट में दुकानों में जाकर दुकानदारों से मुलाकात की और सभी को आप पार्टी को वोट देने की अपील की।

इस बार 45 से ज्यादा सीटों पर होगी आप की जीतः सत्येन्द्र जैन

दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येन्द्र जैन एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। जहां उन्होंने तीन विधानसभाओं डोईवाला,रायपुर और धर्मपुर में जाकर डोर टू डोर प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। सुबह देहरादून एयरपोर्ट से वो सीधे आप प्रत्याशी राजू मौर्य के साथ डोईवाला विधानसभा पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से जनसंपर्क किया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजू मौर्य केतन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के बाद उन्होंने आप कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 12 दिनों की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। यहां से वो रायपुर विधानसभा पहुंचे जहां आप प्रत्याशी नवीन पिरशाली के साथ डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया और लोगों को आप पार्टी की सभी गारंटियों के बारे में बताया। यहां से वो धर्मपुर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने डोर टू डोर प्रचार किया। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहते हैं। एक अंडरकरेंट इस वक्त प्रदेश की विधानसभाओं में घूम रहा है। मुझे पूरा विश्वास है इस बार दोनों दल हारेंगे और आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से बीजेपी घबरा गई है और उनका 60 पार का नारा बदल चुका है। इस बार सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और 45 से ज्यादा सीटें हम लेकर आएंगे।

आप पार्टी का वोटर साइलेंट और समझदारः राजेन्द्र पाल गौतम

आम आदमी पार्टी के दिल्ली कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम आज हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने वहां प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। हुए कहा कि इस चुनाव में दोनों ही दल के प्रत्याशी पैसों का जबरदस्त उपयोग कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी धन बल का प्रयोग नहीं करती। क्योंकि आम आदमी पार्टी का वोटर साइलेंट होता है जो चुपचाप अपना वोट देता है। उसे पैसों से कोई खरीद नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हम यकीन दिलाते हैं कि हमारी सरकार बनते ही जैसे वादे हमने दिल्ली में पूरे की उत्तराखंड में भी सभी वादों को पूरा करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *