Nirbhik Nazar

सतपाल महाराज का चुनाव प्रचार पकड़ रहा ज़ोर, कई दिग्गज कर रहे महाराज के लिए प्रचार…

कोटद्वार: उत्तराखंड में भाजपा ने आज से उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में औपचारिक चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। वहीं, चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का चुनाव प्रचार अभियान जारी है। उत्तराखंड में भाजपा ने उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में औपचारिक चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। वहीं, चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का चुनाव प्रचार अभियान जारी है। जनसंपर्क अभियान में उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह बिष्ट उनके साथ रहे।


बीजेपी की और से आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल की विकासनगर विधानसभा में हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर और कुमायूं की हल्द्वानी विधानसभा में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के अतिरिक्त धर्मपुर विधानसभा में पार्टी प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के साथ साथ अन्य सभी विधानसभाओं में जनसभा और डोर टु डोर कैम्पेन चलाया गया। हरिद्वार रोड स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रचार अभियान के तहत पार्टी की कोशिश पन्ना और बूथ प्रभारी स्तर तक प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने की कोशिश की जाएगी। इस क्रम में पार्टी नयी टेली कोन्फ्रेंस तकनीक के माध्यम से एक कॉल में 50 से 90 हज़ार लोगों तक संदेश पहुंचा रही है | इस तरह हमारी कोशिश लगभग सभी 80 लाख मतदाताओं को छूने की है।

भाजपा के थीम सॉग के साथ पार्टी का चुनाव पोस्टर जारी

पौड़ी जिले में चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने मंगलवार को विकासखंड पोखडा के सेड़ियाखाल में भाजपा के थीम सॉग “किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा” के साथ ही पार्टी के चुनाव प्रचार का पोस्टर जारी किया। साथ ही उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के चौबट्टाखाल से प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां राज्य को 18 हजार करोड़ की योजनाएं देकर डबल इंजन की महत्ता को बताया है। दूसरी ओर स्वयं उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में सतपुली एवं स्यूंसी झील सहित करोड़ों रुपए की पंपिंग पेयजल योजना सहित अनेक विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरी तरह संकल्पित हैं। महाराज ने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि वह 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में कमल के फूल का बटन दबाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अमृता रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने महाराज जी पर विश्वास करके एक बार पुनः उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि महाराज जी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए हैं। कोरोना काल के दौरान भी वह परिवार सहित लोगों की मदद करने में जुटे रहे, जबकि ना तो कांग्रेस पार्टी और ना ही उसके प्रत्याशी कहीं दूर दूर तक दिखाई दिए।

उन्होने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है वह व्यक्ति विधानसभा क्षेत्र का वोटर ही नहीं है। ना ही वह पूरे कोरोना काल में कहीं दिखाई नहीं दिया। आश्चर्य तो इस बात का है कि आज भी लोगों कांग्रेस प्रत्याशी के चेहरे से अनजान हैं। उन्होने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो कि शराब के व्यवसाय में संलिप्त है वह क्षेत्र का विकास कैसे कर सकता है। श्रीमती अमृता रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता को ऐसे व्यक्ति को विधानसभा क्षेत्र में घुसने से रोकना चाहिए।

थीम सॉग और पार्टी के चुनाव प्रचार का पोस्टर जारी करने के अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, विधान सभा प्रभारी दर्शन दानू, बीकेटीसी के सदस्य पुष्कर जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य हेमलता रावत, भगत सिंह, चन्नी देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र नेगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुशील कुमार, राजपाल रावत, सुनील बडोला,(प्रभु शरण बुडाकोटी, हरेंद्र नेगी, शुरवीर सिंह गुसाईं, सोबन सिंह रावत, शैलेंद्र दर्शन, धर्मू, रामेश्वरी जोशी, विजय भारत नेगी आदि उपस्थित थे।
इसके पश्चात सतपाल महाराज ने पोखड़ा मण्डल के सेडियाधार, किमगढ़ी और गवाणी में उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत ने सलाड़, झलपाड़ी और उसके सुपुत्र श्रद्धेय रावत, सुयश रावत के अलावा पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांवासी, विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेन्द्र धीरता और सह प्रभारी सुरजीत नरसेठ ने चौबट्टाखाल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर जनता से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज को वोट देने की अपील की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *