देहरादून। राजपुर रोड से भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास ने खुड़बुड़ा मोहल्ला, डालनवाला, आनंद चौक, डीएल रोड आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क और सभाएं कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। इस बार भी उनको पूरी उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा। कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य से संबंधित काम करवाए गए हैं, यदि कहीं कुछ कमी रह गई है तो उनको आगे पूरा किया जाएगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा का होना जरूरी है। उन्होंने सभी से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विशाल गुपा, विजय थापा, पार्षद विमला गौड़, अनिता गर्ग, विपिन खण्डूरी, अरुण खरबंदा आदि मौजूद रहे।
