Nirbhik Nazar

रुद्रपुर और किच्छा मे नहीं हुआ भाजपा का डैमेज कंट्रोल, राजकुमार ठुकराल और अजय तिवारी निर्दलीय लड़ने पर अड़े…

देहरादून: रुद्रपुर से मैदान में उतरे विधायक राजकुमार ठुकराल और किच्छा के निर्दलीय प्रत्याशी अजय तिवारी ने भाजपा की धड़कनें बढ़ा दी हैं। नाम वापसी के आखिरी दिन दोनों प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय पहुंचने के कयास लगाए जा रहे थे, जिसकी समय सीमा भी खत्म हो गई है। वहीं जिले में पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को विश्वास है कि रूठे लोगों को मना लिया जाएगा।

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट सोमवार की शाम रुद्रपुर स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक राजकुमार ठुकराल पर चर्चा हुई। विधायक ठुकराल को पार्टी में वापस मिलाने के लिए भाजपा की ओर से कोशिशें जारी हैं जिसमें शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के कई अन्य नेता पहले ही प्रयास कर चुके हैं।

रक्षा राज्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट को भी मनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस संबंध में भट्ट ने बताया कि रूठे हुए कार्यकर्ताओं को शीघ्र मना लिया जाएगा। इस दौरान अजय भट्ट ने दूसरे दलों से आए लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। उन्होंने कहा कि रूठे कार्यकताओं को मनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। भाजपा आंतरिक लोकतंत्र वाली पार्टी है। इसमें अनुशासनहीनता की कोई जगह नहीं है, जो लोग अनुशासनहीनता करेंगे उस पर पार्टी हाईकमान फैसला करेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *