Nirbhik Nazar

प्रियंका ने भरी चुनावी हुंकार, बोलीं – अबकी बार कांग्रेस सरकार, जारी किया ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’

देहरादून: उत्तराखंड चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के दिग्गजों के महारथी प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने दून में एक कार्यक्रम में पार्टी का घोषणापत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी किया। अब वे 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री) को नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

सरकार सिर्फ आपका पैसा कर रही बर्बाद

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में जिस तरह से सरकार काम कर रही है, उसे देखकर बेहद बुरा लगा रहा है।

  • हर पांच घंटे में एक महिला से होता है अत्याचार।
  • महिलाएं आवाज उठाती हैं तो उन्हें पीटा जाता है।
  • भाजपा सरकार ने अपने सभी वादे तोड़े।

खुद को उत्तराखंड से जोड़ा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने परिवार को देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। कहा मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं। सरकार पर हमला बोलना शुरू किया। कहा, भाजपा की सरकार उत्तराखंड में कुछ नहीं कर रही है। उत्तराखंड की महिलाओं को कहा, मैं समझती हूं आपके ऊपर अतिरिक्त बोझ होता है।

भाजपा सरकार ने नहीं किया कोई काम

हरीश रावत बोले, उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं दिया, दिए तो केवल तीन-तीन मुख्यमंत्री । प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य का ढांचा चरमराया हुआ है। इसलिए कांग्रेस ने हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा किया है। प्रदेश के पांच लाख परिवारों को आर्थिक सहायता देंगे। देश में गरीब को और गरीब बना दिया और चंद उद्योगपतियों को अरबपति बना दिया।

प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार कांग्रेस को मौका देगी। प्रीतम आगे बोले, कोरोनाकाल में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई। वर्तमान सरकार को खनन और शराब माफिया चला रहे है। कांग्रेस सत्ता में आते ही लोकायुक्त नियुक्त करेगी ताकि जनता के प्रति सरकार कि जवाबदही तय होगी।

जुमलेबाजी की यूनिवर्सिटी से पढ़के निकल रहे हैं नेता

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार जुमलेबाजी में माहिर है। सभी नेता जुमलेबाजी की यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकल रहे हैं। उन्होंने अपील की कि कांग्रेस को वोट दीजिए हर घर एक व्यक्ति को रोजगार देंगे।

कार्यकर्त्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगी प्रियंका गांधी 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे दून स्कूल पहुंची। यहां प्रियंका गांधी के बेटे ने पढ़ाई की है। प्रियंका गांधी साईं मंदिर के समीप एक फार्म हाउस में कांग्रेस के वर्चुअल संवाद में सभी 70 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओ को संबोधित करने जा रही हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *