Nirbhik Nazar

कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र जारी होने के बाद 21000 फार्मासिस्टों ने कांग्रेस पार्टी का जताया आभार, जानिए कारण…

हल्द्वानी: गौरतलब है कि बेरोजगार डिप्लोमा एलोपैथिक फार्मासिस्ट महासंघ द्वारा 135 दिन के आंदोलन के पश्चात बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया गया था और कांग्रेस पार्टी को 2022 के चुनाव में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया गया था। कांग्रेस पार्टी ने भी 21000 बेरोजगार फार्मासिस्टों को आश्वस्त किया था कि उनके घोषणा पत्र में फार्मासिस्टों को वरीयता दी जाएगी और सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर मांगों पर सकारात्मक कदम उठाएगी।

आज राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें फार्मेसिस्ट की मांगों को प्रमुखता से रखा गया है।  राज्य बनने के 21 वर्ष पश्चात किसी राष्ट्रीय पार्टी के घोषणापत्र में फार्मासिस्ट प्रकरण आने पर महासंघ अध्यक्ष महादेव गौड़ ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उनके द्वारा कहा गया पूर्व में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार ने ही फार्मासिस्टों को रोज़गार के साथ सम्मान दिया था।

अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बेरोजगार फार्मासिस्टों के साथ घोर अन्याय किया गया और जन स्वास्थ्य को भी नजरअंदाज किया गया। इस सरकार ने रोज़गार देने की जगह सृजित 536 पदों को ही समाप्त कर बेरोजगार फार्मासिस्टों के भविष्य के साथ घोर खिलवाड़ किया है जिसका खामियाजा सरकार को इस चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पार्टी सरकार गठन होने पर उनके साथ अवश्य न्याय करेगी और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरस्त करने हेतु बीजेपी सरकार द्वारा मृत घोषित करे 536 पदों को पुनर्जीवित करते हुए सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर फार्मासिस्ट का पद सृजित कर बेरोजगार फार्मासिस्ट के सपनों को साकार करेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *