Nirbhik Nazar

कैंट सीट से प्रत्याशी एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मैनीफेस्टो बनाने मे निभाई अहम भूमिका…

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में देहरादून स्थित कैंट सीट से प्रत्याशी एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का क्षेत्र में प्रचार अभियान जारी है। वह घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही लोगों को कांग्रेस की नीतियां बता रहे हैं। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। इसे बनाने में धस्माना की भूमिका भी अहम रही। कारण ये रहा कि वह घोषणापत्र समिति के प्रदेश संयोजक भी रहे।


लोगों को दी घोषणापत्र की जानकारी

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस के घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गैस की कीमतें पांच सौ रूपये के पार नहीं होगी। प्रदेश में पांच साल के भीतर चार लाख रोजगार दिए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। खास पैकेज बनाएंगे। पर्यटन पुलिस के जरिए भर्ती निकलेगी। पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान होगा। नौकरी में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशाओं और आंगनवाड़ी का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा। कमजोर परिवारों की मदद के लिए 40 हजार रुपये की सालाना मदद मिलेगी। गांव गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएगी।

कांग्रेस ही विकास में सक्षम

उन्होंने लोगों को बताया कि कांग्रेस की प्रदेश का विकास कर सकती है। इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। राज्य के विकास को दोबारा से पटरी में लाया जाएगा। साथ ही प्रदेश में नए वित्तीय संसाधन जुटाने के प्रयास होंगे। साहसिक खेल अकादमी की प्रदेश में स्थापना की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी, पत्रकारों, पोर्टलों, वकील, किसान, समाज के हर वर्ग की बात घोषणापत्र में है। साथ ही सरकार बनते ही पहले साल 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। इसके बाद इस छूट को बढ़ाया जाएगा।

कैंट में होगा सूर्योदय

चुनाव प्रचार के दौरान सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देहरादून कैंट की स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी खराब है, ये किसी से छुपी नहीं है। कोरोना जैसी विकट स्थिति में भी मैंने खुद जान हथेली पर लेकर आवाज उठाई और संघर्ष किया। कैंट निवासियों के घर के निकट ही चिकित्सा की व्यवस्था करना हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘चार धाम चार काम’ के अंतर्गत चिकित्सा व्यवस्था में सुधार को भी शामिल किया गया है। अब और इंतजार नहीं। इस बार कैंट में कांग्रेस के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कैंट में नया सूर्योदय होगा। उत्तराखंड की जनता इस बार परिवर्तन को लेकर एकमत है। समावेशी विकास और नई सुबह की आशा है। इस बार परिवर्तन का पूरा भरोसा है।

प्रियंका गांधी का किया स्वागत

सूर्यकांत धस्माना और पूर्व विधायक राजकुमार ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के देहरादून आगमन पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 2 8 7
Users Today : 2
Users Last 30 days : 636
Total Users : 70287

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *