छतरपुर / मध्यप्रदेश: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती यह जब भी जिस से भी होता है बेपनाह होता है। इसमें पड़ने वाला अपना सबकुछ अच्छा-बुरा भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर से सामने आया है। जहां 7 बच्चों की मां को उम्र के इस पड़ाव में इश्क हो गया कि वह अपने आशिक के साथ पति और बच्चों को छोड़ कर भाग गई।

मामला छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपोरकला गांव का है। जहां शुक्ला पुरवा में रहने वाली कमला यादव अपने आशिक रामकिशोर शुक्ला के साथ भाग गई। वह अपने साथ छोटी बच्ची को ले गई जबकि और बाकी बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ कर भाग गई। जहां बीते 10 दिनों से पति थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन कोई भी सुनने बाला नहीं है। बड़ी बेटी के अनुसार उसकी मां अपने साथ पहचान पत्र, आधार कार्ड और 65 हजार रुपए ले गई।
दुखी को पुलिस ने और किया दुखी…
वहीं परेशान पति अशोक यादव ने पुलिस पर 2500 रुपए लेने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने पत्नी की गुमशुदगी लिखने की एंवज में रिश्वत की मांग की है।