Nirbhik Nazar

कांग्रेस का घोषणापत्र ‘झूठे वादों’ से भरा हुआ – मदन कौशिक

देहरादूनः भाजपा की उत्तराखंड इकाई ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा यहां जारी कांग्रेस का घोषणापत्र ‘झूठे वादों’ से भरा हुआ है। घोषणापत्र को ‘‘झूठ का पुलिंदा” बताते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए राज्य में टिकट बांटते समय जो वादा किया, उसके ठीक विपरीत किया है। कौशिक ने आरोप लगाया कि 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा करने के बावजूद, पार्टी ने कुछ महिलाओं की उम्मीदवारी रद्द कर दी, जिनमें दलित वर्ग की उम्मीदवार बरखा रानी और लालकुआं से संध्या डालाकोटी शामिल हैं। कौशिक ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी को पहले इस विसंगति पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

” कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाल में यहां घोषणा करने आए थे कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो रसोई गैस की कीमतें 500 रुपये से अधिक नहीं होने दी जाएंगी। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि उनके राज्य में एलपीजी सिलेंडर 1,000 रुपए में क्यों बिक रहे हैं।” कौशिक ने कहा कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट यहां आए और बेरोजगारी की बात की लेकिन उनके राज्य में बेरोजगारी दर उत्तराखंड से ज्यादा है। भाजपा नेता ने कहा कि राजस्थान में बेरोजगारी की दर 20.3 प्रतिशत है, जबकि उत्तराखंड में यह 5.6 प्रतिशत है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *