Nirbhik Nazar

बागियों के सामने नतमस्तक हुई कांग्रेस ! देवेंद्र यादव ने बागियों को कांग्रेस में वापसी का दिया एक और मौका…

देहारादून: कांग्रेस ने बगावत कर चुनाव लड़ रहे बागियों को मनाने के प्रयास बंद नहीं किए हैं। अभी बागियों के लिए कांग्रेस में लौटने का एक मौका है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने साफ किया कि अभी भी सभी को मनाने के प्रयास चल रहे हैं। निष्कासन सिर्फ पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि सभी बागियों से अभी भी बात चल रही है। उन्हें साथ लाने के प्रयास चल रहे हैं। कहा कि पार्टी बेहद मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।

इस चुनाव में कांग्र्रेस 50 के करीब सीटें जीत रही है। राज्य में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार दी जाएगी। राज्य की जनता भी कांग्रेस के साथ खड़ी है। ये चुनाव जनता कांग्रेस के लिए लड़ रही है। कांग्र्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिला, युवा, कर्मचारी, किसानों से जुड़े विषयों को शामिल किया है। महिलाओं पर विशेष केंद्रित किया गया है।

कहा कि भाजपा के पास इस चुनाव में बताने के लिए कुछ नहीं है। पांच सालों में कुछ काम ही नहीं किया, जिसे चुनाव में जनता के सामने रखा जा सके। जनता भाजपा से सवाल पूछ रही है कि आखिर उसने तीन मुख्यमंत्री क्यों बदले। भाजपा के ये तमाम सीएम फेल रहे हैं। भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट फाइनल हो गई है। सभी प्रत्याशियों से उनकी डिमांड ली जा रही है।

बीजेपी ने 1 विधायक और पूर्व विधायक सहित 6 को किया निष्काषित

जबकि भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे छह बागियों को निष्कासित कर दिया है। इनमें रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल और धनोल्टी से पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़ शामिल हैं। इनके अलावा डोईवाला से जितेंद्र नेगी, कोटद्वार से धीरेंद्र चौहान, भीमताल से मनोज शाह और कर्णप्रयाग से टीकाप्रसाद मैखुरी को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *