Nirbhik Nazar

बारिश मे भी नहीं थमा प्रचार, खजानदास को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने मांगे वोट

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजपुररोड से बीजेपी प्रत्याशी खजानदास के लिए चुक्खूवाला मे कार्यकर्ताओं ने बारिश के दौरान भी जनसंपर्क अभियान जारी रखा। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घर घर जाकर लोगों से वोट मांगे। उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उन्होंने भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया।

भाग संख्या 53 बूथ अध्यक्ष कृष्ण गोपाल वर्मा, भाग संख्या 51बूथ किशन लाल आहुजा के नेतृत्व में विधायक प्रत्याशी श्री खजान दास जी के लिए जोरदार बारिश होने पर भी दोनों बूथों व चकराता रोड स्थित बाजार में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। और वोट मांगे गए। आने वाले 14 तारीख के चुनाव में विधायक प्रत्याशी खजान दास को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया गया।

राजपुर रोड विधानसभा मे बीजेपी प्रत्याशी खजानदास को अपार समर्थन मिल रहा है। और किसी भी विधायक को ये समर्थन तब मिलता है जब वो जनता के लिए काम करता है और अपने कार्यकाल मे जनता की बात सुनकर उनकी दुख तकलीफ़ों को दूर करता है। ऐसा भी नहीं है की खजानदास इस बात से आश्वस्त हों की वो विधायक हैं तो उन्हे मेहनत नहीं करनी है बल्कि ठीक इसके उलट खजानदास दिन निकलते ही जनता से मिलने और उनसे वोट देने के लिए आग्रह करने घर से निकलते हैं और देर रात जनता मिलन से वापिस होते हैं। खजान्दास को अपनी विधानसभा क्षेत्र राजपुर रोड मे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और ये समर्थन दर्शाता है की खजानदास ने अपने कार्यकाल मे जनता के लिए जो काम किया हैं उनसे काफी हद तक जनता खुश है। वहीं खजानदास का कहना है की ये मेरे द्वारा पिछले 5 साल मे किए गए काम का नतीजा है जो जनता का अपार समर्थन मुझे मिल रहा है।

जनसम्पर्क अभियान चलाने वालों मे संजय चौधरी, अशोक पाल, मदन गोपाल वर्मा, कृष्ण गोपाल वर्मा, तिलक सिंह थापा, मंत्री युवा मोर्चा मसूरी विधानसभा दबंग भाई जपनीत अरोड़ा, अंश सिसोदिया, प्रकाश भट्ट, रमेश चौहान, आशीष रावत, अभिषेक भंडारी, राकेश मल्होत्रा आदि शामिल रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *