Nirbhik Nazar

बारिश मे भी ज़ोर पकड़ रहा धस्माना का प्रचार अभियान, बोले – हम लायेंगे परिवर्तन, मलिन बस्तियों को देंगे अधिकार

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव घोषणापत्र समिति के संयोजक सूर्यकांत धस्माना का देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र में बारिश के दौरान भी जनसंपर्क अभियान जारी रहा। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव घोषणापत्र समिति के संयोजक सूर्यकांत धस्माना का देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र में बारिश के दौरान भी जनसंपर्क अभियान जारी रहा। वह घर घर जाकर लोगों से मिले। उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हम कैंट विधानसभा में नए सूर्योदय के संकल्प को लेकर बचनबद्ध हैं। इसमें जनता का सहयोग जरूरी है। हम वादा करते हैं कि महंगाई को नियंत्रित करेंगे। साथ ही मलिन बस्तियों के लोगों को उनका हक देंगे।

पटेलनगर में आप नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

पटेल नगर में आम आदमी पार्टी के नेता सत्येन्द्र शील, सुनील खंडूरी और राजीव जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस को जिताने में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। सूर्यकांत धस्माना ने उनका स्वागत किया और कहा कि कैंट में कांग्रेस की लहर है। हम जनसेवा के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता के हित में एकसाथ मिलकर लड़ें और जीत के सारथी बनें।

घर घर किया जनसंपर्क

सूर्यकांत धस्माना ने विजय पार्क क्षेत्र में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। लोगों ने घरों से निकलकर उन्हें समर्थन देने की बात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सब लोग परिवर्तन को लेकर एकमत हैं। कांग्रेस पार्टी पर भरोसा कर रहे हैं, यह एक सुखद संकेत है। ऐसे ही आशीर्वाद बनाए रखें और जिम्मेदारी के साथ अपना मतदान परिवर्तन के पक्ष में करकें। कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। कैंट में निश्चित ही सूर्योदय होगा।

मलिन बस्तियों को हम दिलाएंगे हक

धस्माना ने कहा कि मलिन बस्तियों के निवासियों के अधिकार को लेकर हम पूर्ण कटिबद्ध हैं। हम निवासियों को मालिकाना हक दिलवाने का काम करेंगे। कैंट में कांग्रेस को लाएं। अपना वोट रूपी आशीर्वाद हमें जरूर दें। ताकि हम जन-जन की खुशहाली के लिए मजबूती से काम कर सकें।

जनता की सेवा के लिए सदा से समर्पित

उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा में सदा ही समर्पित हैं। जब-जब जरूरत पड़ी है, एक सेवक के रूप में आपके बीच रहता आया हूँ। आप सबकी ओर से जो प्यार और समर्थन मिला है, उसी का प्रतिफल है कि कांग्रेस ने पुनः मुझे कैंट का प्रत्याशी बनाया है। एक बड़े स्तर पर आपकी सेवा का अवसर आया है। कैंट में इस बार कांग्रेस को लाएं। लोकतंत्र में परिवर्तन जरूरी है। इस बार परिवर्तन करें और कांग्रेस को विजयी बनाएं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 9 3
Users Today : 10
Users Last 30 days : 646
Total Users : 70193

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *