Nirbhik Nazar

चुनाव आयोग ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मांगा 24 घंटे मे जवाब, BJP ने की थी हरदा के फोटो से छेड़छाड़, ये है पूरा मामला…

देहरादून उत्तराखंड भाजपा के ट्विटर हैंडल पर जारी कांग्रेस नेता हरीश रावत की मार्फ्ड (छेड़छाड़ की गई) फोटो पर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है। आयोग ने इसे पहली नजर में भड़काऊ और चुनाव प्रक्रिया पर बुरा असर डालने वाला मानते हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को 24 घंटे में जवाब देने को कहा है। कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या से मुलाकात कर भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि उत्तराखंड भाजपा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गुरुवार रात जारी एक ट्िवट में पूर्व सीएम हरीश रावत की छेड़छाड़ की गई तस्वीर जारी की गई है। जो कि एक समुदाय से संबंधित है।

साथ ही इस तस्वीर के साथ एक संदेश भी लिखा गया है।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उक्त शिकायत नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग को भेजी थी, जिस पर आयोग के प्रमुख सचिव राहुल शर्मा की ओर से इस पर शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में आयोग ने इसे पहली नजर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है।

आयोग ने इसे भड़काऊ बयान बाजी के चलते लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने और इससे कानून व्यवस्था का संकट  खड़ा होने के चलते चुनाव प्रक्रिया पर असर डालने की शर्त का उल्लंघन माना है। इस पर आयोग ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस पर 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। जवाब न दिए जाने पर आयोग ने आगे कार्रवाई करने की भी बात कही है।

भाजयुमो प्रभारी बग्गा ने दी सफाई 

भाजपा उत्तराखंड के ट्िवटर हैंडल पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बग्गा की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को भेजा अपना स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है। जिसमें बग्गा ने कहा है कि उन्होंने हरीश रावत की तुलना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान से की थी, यह अपमान नहीं बल्कि सम्मान का प्रतीक है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *