Nirbhik Nazar

शिवराज चौहान बोले : कांग्रेस के चारधाम हैं- श्रीमती सेनिया धाम, राहुल धाम, प्रियंका धाम, राबर्ड वाड्रा धाम, सुनिए पूरा बयान (VIDEO)

रुद्रपुर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में बाजपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार के समर्थन में जनसभा को सांबोधित करने पहुंचे। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को मिले एक वरदान की तरह हैं। पहले भारत को केवल भ्रष्टाचार की नजरों से देखा जाता था, कोई मान-सम्मान तब देश का नहीं था। 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने भारत का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आज पूरी दुनिया मोदी-मोदी कर रही है। ये नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि भारत के 130 करोड़ देशवासियों का सम्मान है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राहुल बाबा कहते हैं कि सरकार ने दो तरह का भारत बना दिए। अरे भारत के दो टुकड़े तो 1947 में हो गए थे, जब पंडित नेहरू ने गांधी जी की बात नहीं मानी। भारत के टुकड़े तब हुए जब 1962 में चीने ने हमला किया और हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया। तब प्रधानमंत्री नेहरू थे।नरेन्द्र मोदी की सरकार केन्द्र में आने के बाद चीन ने गलवान घटमी में हमला किया तो हमारी सेना ने दृढ़ता से मुकाबला किया। ये हम नहीं आस्ट्रेलिया कह कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश में ऐसी सरकार है जो पहले किसी को छेड़ेगी नहीं और छेड़ने वालों को छोड़ेगी नहीं। सीएम चौहान ने कहा कि हमारे लिए चारधाम हैं केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री। और कांग्रेस के लिए चार हैं श्रीमती सेनिया धाम, राहुल धाम, प्रियंका धाम, राबर्ड वाड्रा धाम है। भाजपा सरकार ने तो इन धामों को विकसित करने का काम किया है। जबिक इन लोगों ने केदारनाथ आपदा के मृतकों का मुआवजा तक खा गए।

VIDEO 

यशपाल आर्य ने जनता के साथ धोखा किया

इसके पहले भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास की सार्थकता को सिद्ध करके दिखाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा व समर्पण के साथ कोविड काल में जनसेवा का काम किया है। ये तब की बात है जब अपने ही अपनों से भाग रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम करते हैं। उन्होंने नाम लिए बिना यशपाल आर्य पर जनता के साथ धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि कभी उधर व कभी उधर का खेल ये केवल अपने स्वार्थ के लिए खेल रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की देव तुल्य जनता सबकुछ जान चुकी है। हम त्याग तपस्या व बलिदान की भावना से काम करते हैं। ये वही दलबदलू नेता हैं जो बाजपुर में आई बाढ़ के दौरान नदारद थे। इन्हें जनता सिरे से नकारने जा रही है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया और भाजपा को सत्ता में पुनः लाने के लिए कमल खिलाने की अपील की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *