Nirbhik Nazar

डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ धुआं छोड़कर प्रदूषण को बढ़ाया – गौरव बल्लभ, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस

देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा पर करारा निशाना साधा। उन्होंने भाजपा में गुटबाजी हावी होने का आरोप लगाकर कहा कि सरकार के पहले मुख्यमंत्री जनसभा में नए-नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ धुआं छोड़कर प्रदूषण को बढ़ाया है।

रविवार देर शाम तिलक भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पत्रकार वार्ता कर प्रदेश में भाजपा की उपलब्धियों और गुटबाजी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा के तहत तीनों मुख्यमंत्रियों के बारे में बता दिया है। कहा कि पहले मुख्यमंत्री जनता के कोप भाजन के डर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। दूसरे मुख्यमंत्री चुनाव के दौरान कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। जबकि तीसरे मुख्यमंत्री को भाजपा ने अपना चेहरा बता दिया, लेकिन पहले मुख्यमंत्री जनसभा में नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर ही गुटबाजी चल रही है। वर्तमान मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हरिद्वार में दूसरे चेहरे को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बता रहे हैं। कहा कि यह नौबत इसलिए आई कि प्रदेश और देश में महंगाई और बेरोजगारी ने जनता को परेशान कर दिया है। रसोई गैस सिलेंडर प्रतिदिन एक रुपए महंगा हो रहा है। प्रदेश में कांग्रेस शासन काल के दौरान के अस्पताल तो हैं, लेकिन भाजपा शासन काल में अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ दो इंजन से धुआं छोड़कर प्रदूषण को बढ़ाया है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में जारी की गई घोषणाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार के गठन के बाद जनता की समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, संजय जैन, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मीडिया की ओर से पूछे गए कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल का जवाब देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमारे सभी नेता एक साथ एक मंच पर दिखाई देते हैं। तीन तिगाड़े काम बिगाड़े अभियान को लांच करते हुए भी सभी कांग्रेसी एक साथ थे। लेकिन भाजपा के इस सरकार में अब तक के तीनों मुख्यमंत्री कभी भी एक मंच पर नहीं दिखे। तीन महीने के मुख्यमंत्री गायब हो गए हैं, जबकि चार साल तक मुख्यमंत्री रहने वाले पार्टी लाइन से अलग किसी और व्यक्ति को मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं। कहा कि तीनों सीएम अलग अलग दिशाओं में जा रहे हैं, लेकिन जनता अपनी चौथी दिशा पहले ही नियत कर चुकी है, जिस दिशा में कांग्रेस है, उसी दिशा में जनता जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *