Nirbhik Nazar

कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी कहीं सरकार न बना ले BJP, हरीश रावत को सता रहा है ये डर !

देहरादून. उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जीतकर सरकार बनाने का दावा कर रही है. हालांकि राज्य में पार्टी के सबसे चेहरे में शुमार हरीश रावत की बातों से ऐसा लगता है कि वह इसे लेकर इतने आश्वस्त नहीं. उन्हें डर है कि कांग्रेस को बहुमत मिलने के बावजूद बीजेपी न सरकार बना लें. शायद यही वजह है कि हरीश रावत जनता से इतनी सीटें देने की अपील कर रहे हैं कि ‘दिल्ली वाले’ कोई खेल न कर सके.

हरीश रावत ने न्यूज़ चैनल के एक प्रोग्राम मे कहा, ‘हम तो ईश्वर रूपी जनता के सामने खड़े होकर विनती करते हैं कि दाता इतनी सीटें दे देना कि दिल्ली के लोग कोई खेल ना कर पाएं.’ रावत अपनी पिछली सरकार की याद दिलाते हुए कहते हैं कि दिल्लीवालों का तो कोई भरोसा नहीं है, वो चलती गाड़ी को गिरा देते हैं. इसलिए इतनी सीट मिल जाए कि उन्हें हाथ डाले में सोचना पड़े. रावत कहते हैं, ‘वो जानते थे कि हरीश रावत अच्छी सरकार दे सकता था, इसलिए 2016 में परेशान किया गया. दल बदल से लेकर सरकार गिराने तक का ड्रामा किया गया. सरकार रिस्टोर होने के बाद भी मैं बजट के लिए परेशान रहा.’

अबकी बार बीजेपी तड़ीपार

वहीं हरीश रावत से जब बीजेपी के पूर्ण बहुमत के दावे को लेकर सवाल किया गया तो वह कहते हैं, ‘उत्तराखंड में जब भाजपा नारा देती है कि अबकी बार 60 पार तो वहां खड़ा आदमी बुदबुदाता है कि अबकी बार करेंगे तुम्हें तड़ीपार.’ बीजेपी के अलावा इस बार आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनावों में जोरशोर से जुटी है. हालांकि रावत आप को पूरी तरह खारिज कर देते हैं. वह कहते हैं, ‘अगर इन्होंने राज्य में पांच साल बिताए होते तो यहां के लोगों के आचार विचार, यहां की संस्कृति इन सबको समझा होता. ये अचानक से निकले और दिल्ली में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके कुछ बोल दिया तो इससे दिल्ली में फरक पड़ता होगा, लेकिन उत्तराखंड को नहीं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *