Nirbhik Nazar

भारतीय फिल्म जगत अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक रिमी सेन कांग्रेस मे शामिल, हरीश रावत ने किया ये ट्वीट…

देहरादून: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल पूरे उफान पर है. इस दौरान तमाम पार्टियों में बड़े-बड़े चेहरे शामिल होने का सिलसिला भी जारी है. इसी कड़ी में बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रिमी सेन भी उत्तराखंड में कांग्रेस में शामिल हो गई है. ये जानकारी खुद हरीश रावत ने दी है. हरीश रावत ने रिमी सेन के कांग्रेस ज्वाइन करने की वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंन लिखा है कि, “ भारतीय फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में सम्मिलित हो रही हैं, परिवर्तन को हवा देने के लिए परिवर्तन को गति देने के लिए # रिमी_ सेन जी उत्तराखंड पधारी हैं, मैं उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं और उत्तराखंज चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित करते हे बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है.”

देखिये वीडियो

रिमी सेन बीजेपी की स्टार प्रचारक रह चुकी हैं

बता दें कि रिमी सेन ने 2017 में बीजेपी ज्वाइन की थी लेकिन अब वह उत्तराखंड में कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं. रिमी सेन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. रिमी सेन गोलमाल, हंगामा, दीवाने हुए पागल, धूम 2, फिर हेरा-फेरी जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. रिमी सेन बिग बॉस-9 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. फिलहाल रिमी फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं. वे 10 साल से ज्यादा समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं फिलहाल वे राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं.

उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को होना है चुनाव

बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होना है. यहां 70 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाना है. वहीं 10 तारीख को काउंटिंग के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे इसी के साथ साफ हो जाएगा कि इस बार पहाड़ी राज्य पर कौन सी पार्टी काबिज होगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *