देहरादून: राजपुर रोड विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी खजानदास ने आज करनपुर में घर घर जाकर जनसम्पर्क किया, साथ ही भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनहित में विकास कार्यों के पत्रक वितरित करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। आपको राजपुर रोड विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी खजानदास को अपार समर्थन मिल रहा है। और किसी भी विधायक को ये समर्थन तब मिलता है जब वो जनता के लिए काम करता है और अपने कार्यकाल मे जनता की बात सुनकर उनकी दुख तकलीफ़ों को दूर करता है। ऐसा भी नहीं है की खजानदास इस बात से आश्वस्त हों की वो विधायक हैं तो उन्हे मेहनत नहीं करनी है बल्कि ठीक इसके उलट खजानदास दिन निकलते ही जनता से मिलने और उनसे वोट देने के लिए आग्रह करने घर से निकलते हैं और देर रात जनता मिलन से वापिस होते हैं।

खजानदास को अपनी विधानसभा क्षेत्र राजपुर रोड मे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और ये समर्थन दर्शाता है की खजानदास ने अपने कार्यकाल मे जनता के लिए जो काम किया हैं उनसे काफी हद तक जनता खुश है। वहीं खजानदास का कहना है की ये मेरे द्वारा पिछले 5 साल मे किए गए काम का नतीजा है जो जनता का अपार समर्थन मुझे मिल रहा है। वहीं करनपुर के लोग भी खजानदास को देख उनके साथ प्रचार मे जुट गए और उनके साथ ज़ोरशोर से प्रचार किया और खजानदास के पक्ष मे वोट मांगे।