Nirbhik Nazar

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को बताया राहु – केतु…

उत्तरकाशी : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नौगांव में चुनावी जनसभा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राहु-केतु बताया। कहा कि यदि उत्तराखंड में ये दोनों आ गए तो उत्तराखंड पर ग्रहण लगा देंगे। उन्होंने कहा कि वह मध्यप्रदेश वालों के मामा हैं तो उत्तराखंड के लोगों के भी मामा हैं। इसलिए वोट मांगने आए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल ने उत्तराखंड राज्य बनाया और नरेंद्र मोदी इसे संवारने का काम कर रहे हैं।


नौगांव में पुरोला सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल के पक्ष में मध्यप्रदेश के सीएम ने शिवराज सिंह चौहान की जनसभा हुई। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के चारों धामों का विकास 16 हजार करोड़ की लागत से हो रहा है। उत्तराखंड की पवित्र भूमि वीरों की भूमि है, सीमा पर जब जरूरत पड़ती है, तो उत्तराखंड का जवान सीमा की रक्षा के लिए सबसे आगे दिखाई देता है।

कांग्रेसियों ने बताया जनसभा को फ्लॉप शो 

कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल और किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दीवान असवाल ने भाजपा की जनसभा को फ्लॉप शो बताया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के छोटे, बड़े नेता मंच से मोदी मोदी की दुहाई देते रहे। आखिर मोदी के नाम पर कब तक वोट मांगेंगे। जनता मोदी के नाम पर नहीं विकास के नाम पर वोट देंगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *